Upcoming Mahindra XEV 7e महिंद्रा ने पिछले साल भारत में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6 और XEV 9e लॉन्च की थीं। इन दोनों ही गाड़ियों ने अपनी रेंज और डिजाइन के दम पर लोगों को खूब आकर्षित किया। अब कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘XEV 7e’ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस नए मॉडल की तस्वीर लीक हुई है। यह मॉडल XUV.e8 कॉन्सेप्ट पर आधारित है।
इसका डिज़ाइन XUV.e8 कॉन्सेप्ट जैसा ही है, लेकिन प्रोडक्शन मॉडल में कुछ बदलाव भी किए जाएंगे। इतना ही नहीं, इसे ऑटो एक्सपो 2025 में भी शोकेस किया जाएगा। अगर आप एक दमदार और फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक एसयूवी का इंतज़ार कर रहे हैं, तो महिंद्रा XEV 7e आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इस अपकमिंग एसयूवी के बारे में और अधिक।
डिजाइन की बात करें तो महिंद्रा XEV 7e में महिंद्रा का इल्युमिनेटेड लोगो और नई क्लोज्ड ग्रिल मिलेगी। BE 6 और XEV 9e की तरह इसमें सिग्नेचर LED DRL लाइट्स मिल सकती हैं। वहीं, इस कार को थोड़ा अलग लुक देने के लिए इसमें अनोखे स्टार-पैटर्न एयरो व्हील्स और नए डिजाइन वाला लोअर फ्रंट बंपर मिलेगा।
Upcoming Mahindra XEV 7e इसका डिज़ाइन XUV.e8 कॉन्सेप्ट जैसा है
इसके अलावा इसका साइड प्रोफाइल, व्हील्स, बूट डिजाइन, टेललैंप और पिलर स्ट्रक्चर कंपनी की XUV700 से मिलता जुलता है। नया मॉडल INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। यह बेहद सुरक्षित और हाई-परफॉर्मेंस प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल कंपनी अपनी आने वाली कारों में करेगी।
नई XEV 7e में BYD के लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) सेल का इस्तेमाल होगा। इसमें 59kWh का बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है जो सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगा। यह 6 सीटर में आ सकती है। यह रेंज लंबी दूरी की यात्राओं के लिए पर्याप्त है।
इसमें फ्रंट वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ट्रिपल इंटीग्रेटेड स्क्रीन, 16 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम, 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, कैप्टन सीट्स और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। ये फीचर्स इसे प्रीमियम और मॉडर्न SUV बनाते हैं।