Avalanche in Sonamarg Jammu and Kashmir कश्मीर के सोनमर्ग में जबरदस्त अचानक दरकने लगे बर्फ के पहाड़

Photo of author

By navalkishor454647

Avalanche in Sonamarg Jammu and Kashmir श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल सोनमर्ग में बुधवार को हिमस्खलन हुआ। यह हिमस्खलन आज सुबह गंदेरबल के सोनमर्ग के सरबल इलाके में हुआ। हालांकि अभी तक हिमस्खलन से किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हिमस्खलन से इलाके के लोगों में दहशत फैल गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वहीं यह घटना कैमरे में कैद हो गई जिसमें दिख रहा है कि पहाड़ी इलाके में बर्फ तेजी से फैलती है। गौरतलब है कि पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कई बार यह खतरनाक हो जाती है। हिमस्खलन की चपेट में आया ट्रक वीडियो में दिख रहा है कि बर्फ का तूफान उठ रहा है और धीरे-धीरे एक ट्रक को अपनी चपेट में ले रहा है।

Avalanche in Sonamarg Jammu and Kashmir
Avalanche in Sonamarg Jammu and Kashmir

Avalanche in Sonamarg Jammu and Kashmir  घटना में ट्रक को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, इसके अलावा वहां मौजूद लोग भी सुरक्षित रहे। बता दें कि इससे पहले 28 फरवरी को उत्तराखंड के माणा गांव के पास हिमस्खलन की वजह से 54 मजदूर बर्फ में दब गए थे। इस घटना में 8 मजदूरों की मौत हो गई थी जबकि 46 मजदूरों को बचा लिया गया था।
गुलमर्ग में विदेशी पर्यटक की मौत
बता दें कि पिछले साल फरवरी में जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक रूसी स्कीयर की मौत हो गई थी।

वहीं, एक स्थानीय गाइड समेत 7 लोगों को बचा लिया गया था। ‘आर्मी रिज’ के पास अफरवत चोटी का फीडिंग पथ हिमस्खलन की चपेट में आ गया था और कई स्कीयर बर्फ में दब गए थे।

Avalanche in Sonamarg Jammu and Kashmir कश्मीर के सोनमर्ग में हिमस्खलन देखकर आपका दिल दहल जाएगा

जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले के सोनमर्ग के सरबल इलाके में आज सुबह हिमस्खलन हुआ है। हालांकि इसमें किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हिमस्खलन की घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बर्फ तेजी से फैलती नजर आ रही है।

जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर हिमस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। खबरों के मुताबिक यह हिमस्खलन आज सुबह गंदेरबल के सोनमर्ग के सरबल इलाके में हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि हिमस्खलन खतरनाक होने के बावजूद अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। यह घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसमें नजर आ रहा है कि पहाड़ी इलाके में कितनी तेजी से बर्फ फैली है।

Avalanche in Sonamarg Jammu and Kashmir आपको बता दें कि पहाड़ी इलाकों में अक्सर हिमस्खलन होता रहता है और कई बार यह बेहद खतरनाक हो जाता है। कैमरे में नजर आ रहा है कि अचानक बर्फीला तूफान उठता है और एक ट्रक को अपनी चपेट में ले लेता है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में ट्रक को कोई बड़ा नुकसान नहीं होता है और वहां मौजूद लोग भी इस घटना में सुरक्षित पाए जाते हैं। आपको बता दें कि 28 फरवरी की सुबह उत्तराखंड के माणा गांव के पास हिमस्खलन हुआ था जिसमें 54 मजदूर बर्फ के ढेर के नीचे दब गए थे। उस घटना में 8 मजदूरों की मौत हो गई थी जबकि 46 मजदूरों को बचा लिया गया था।

आपको बता दें कि पिछले साल फरवरी में जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हुए हिमस्खलन में एक रूसी स्कीयर की मौत हो गई थी, जबकि एक स्थानीय गाइड समेत 7 लोगों को बचा लिया गया था. ‘आर्मी रिज’ के पास अफरवत चोटी का फीडिंग पथ हिमस्खलन की चपेट में आ गया था और कई स्कीयर भारी बर्फ के नीचे दब गए थे. पुलिस के मुताबिक, 7 रूसी नागरिकों का एक समूह एक स्थानीय गाइड के साथ आर्मी रिज के उस इलाके में गया था जहां स्कीइंग संभव नहीं है और जो हिमस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील है

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now