International women’s day 2025 भारत की 10 महिलाएं जो बना रही हैं नया भारत अंशुला कांत ने किया भारत का नाम रोशन

Photo of author

By navalkishor454647

international women’s day 2025 अंशुला कांत वर्ल्ड बैंक की पहली महिला MD हैं। मोहना सिंह तेजस उड़ाने वाली देश की पहली महिला पायलट हैं। कभी दिहाड़ी मजदूरी कर गुजारा करने वाली यशोदा लोधी आज यूट्यूब से हर महीने 80 से 90 हजार रुपए कमा रही हैं। ऐसी महिलाओं की लंबी फेहरिस्त है, जिन्होंने अपने हौसले और जज्बे से नई कहानियां और कीर्तिमान रचे हैं। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐसी ही 10 महिलाओं की कहानी  वर्ल्ड बैंक की पहली महिला MD, CFO अंशुला कांत अंशुला कांत को फोर्ब्स इंडिया ने 2024 में सेल्फमेड वूमेन की पावर लिस्ट में शामिल किया। अंशुला 2030 तक गरीबी उन्मूलन पर काम कर रही हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

international women’s day 2025 .1983 में अंशुला ने SBI में प्रोबेशनरी ऑफिसर के तौर पर करियर की शुरुआत की वह 10 साल की उम्र में अकादमी में शामिल हुई थीं। उन्होंने 2014 में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। 2021 में उन्हें गंभीर चोट लगी। फिर उन्होंने वापसी की और ऑस्ट्रेलिया में पेशेवर फुटबॉल खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। मोहना सिंह जीतरवाल, फाइटर जेट ‘तेजस’ उड़ाने वाली पहली महिला पायलट मोहना भारतीय वायु सेना में फाइटर जेट उड़ाने वाली 20 महिला पायलटों में से एक हैं। उनके परिवार में उनके दादा-दादी सहित कई लोग डिफेंस में रहे हैं।

international women's day 2025
international women’s day 2025

अधिकारी नीली वर्दी में स्कूल आते थे। वे मोहना को बहुत स्मार्ट लगते थे, इसलिए उन्होंने वायु सेना में शामिल होने का फैसला किया। सूर्या मिशन को सफल बनाने वाले आदित्य एल-1 की परियोजना निदेशक निगार शाजी 1987 में इसरो के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर से जुड़ीं। आदित्य एल-1 सूर्य का अध्ययन करने वाला इसरो का पहला मिशन है। निगार फिलहाल इसरो के कई सैटेलाइट प्रोग्राम और अलग-अलग ग्रहों से जुड़े मिशन पर काम कर रही हैं।

दुनिया की टॉप-100 एआई विशेषज्ञों में से एक स्नेहा रेवनूर दावोस 2024 वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने वाली सबसे कम उम्र की सदस्य हैं। स्नेहा की एनकोड जस्टिस संस्था एआई के दुरुपयोग को लेकर लोगों को जागरूक कर रही है। टाइम मैगजीन ने स्नेहा को 2023 में एआई में काम करने वाली दुनिया की टॉप-100 महिलाओं में शामिल किया था। पहली महिला रेसिंग चैंपियन डायना पुंडोले डायना पुंडोले ने रेसिंग में नेशनल चैंपियनशिप जीतकर सबको चौंका दिया था।

international women’s day 2025  डायना चेन्नई की एमआरएफ इंडियन नेशनल कार रेसिंग चैंपियनशिप जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला हैं डिजिटल एजुकेटर और यूट्यूबर यशोदा लोधी, जिन्हें देहाती मैडम के नाम से जाना जाता है यशोदा लोधी का परिवार आर्थिक रूप से परेशान था। उनके पति दिहाड़ी मजदूर थे। 2019 में एक दुर्घटना के बाद, वह काम करने में असमर्थ हो गए। घर चलाने के लिए यशोदा ने 2021 में देहाती मैडम नाम से एक यूट्यूब चैनल शुरू किया। ग्रांड प्रिक्स विजेता फिल्म निर्देशक और निर्माता पायल कपाड़िया पायल एफटीआईआई पुणे की छात्रा रही हैं।

उनकी शॉर्ट फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट ने 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रांड प्रिक्स अवॉर्ड जीता। पायल यह अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय हैं। वह पहली भारतीय महिला निर्देशक हैं जिनकी फिल्म गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के लिए नामांकित हुई है। अभिनेत्री, क्रिकेटर और धावक सैयामी खेर अभिनेत्री सैयामी खेर ने दुनिया की सबसे कठिन प्रतियोगिताओं में से एक आयरन मैन 70.3 ट्रायथलॉन को पूरा कर सबको चौंका दिया है।

international women’s day 2025 देश की सशक्त महिलाओं पर एक नजर

सितंबर 2024 में जर्मनी में, उन्होंने 1.9 किमी तैराकी की, 90 किमी दौड़ लगाई और आयरन मैन स्पर्धा में 13.1 किमी दौड़ लगाई। वह महाराष्ट्र महिला क्रिकेट टीम में एक तेज गेंदबाज के रूप में खेल चुकी हैं। सैयामी ने 2015 में तेलुगु फिल्म रे से अपने अभिनय की शुरुआत की।

इस साल सैयामी की एक्शन ड्रामा फिल्म जट रिलीज होने जा रही है, जिसमें सनी देओल भी हैं। आदिवासी टैटू कलाकार मंगला बाई मरावी ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अपने आदिवासी टैटू की एक प्रदर्शनी आयोजित की है। मंगला बाई ने 7 साल की उम्र में टैटू बनाना सीखा था। 12 साल की उम्र में वे अपनी मां के साथ भोपाल के आदिवासी संग्रहालय गई थीं। वहां उन्हें आदिवासी कलाकार की पेंटिंग बहुत पसंद आई और वे आदिवासी कला से जुड़ गईं

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now