Western disturbance will be active in March देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं तेज हवाएं चल रही हैं तो कहीं बर्फबारी और बारिश जारी है। इसके चलते कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नया अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं कुछ राज्यों में तापमान बढ़ने के भी संकेत हैं।
पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 9 से 12 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश होगी। उत्तराखंड में 10 से 12 मार्च तक बर्फबारी और बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और असम में 7 मार्च को बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 8 मार्च को बिहार में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने की भी संभावना है।

Western disturbance will be active in March अगले 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत और गुजरात में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, पूर्वी भारत में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 6 से 8 मार्च तक गोवा, कोंकण, केरल और कर्नाटक में गर्मी बढ़ेगी और 9-10 मार्च को लू चल सकती है। आंध्र प्रदेश में 7 मार्च को लू चलने की संभावना है।
तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा में अधिकतम तापमान 35-40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में 30-35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में मध्य भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उत्तर-पश्चिम दिशा से 20-24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जो बाद में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गईं। 7 और 9 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
Western disturbance will be active in March पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
मार्च महीने से गर्मी की शुरुआत हो जाती है। देश के कई राज्यों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर 11 मार्च तक रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है।
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरपूर्वी असम और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। पहले मौजूद पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों से उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया है। मौसमी सिस्टम के कारण बुधवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, विदर्भ और उत्तरी महाराष्ट्र में उत्तर पश्चिम दिशा से तेज हवाएं चलीं।
Western disturbance will be active in March इसके अलावा दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अगले दो से तीन दिन तक तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले 24 घंटे में उत्तर पश्चिम भारत में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है। इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।